फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धड़ल्ले से दौड़ रहीं मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां... सेहत ही नहीं जान को खतरा

Fri, 17 May 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सेहत के लिए ही नहीं जीवन के लिए भी खतरा बन गई हैं। तेज गति से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जिस सड़क से गुजरती हैं, अगर थोड़ी चूक हो जाए तो दुर्घटना होनी तय है। यह जिधर से जाती हैं उधर से लोगों को सांस की तकलीफ समेत आंखों की समस्या हो गई है। लोगों की समस्या जानने का प्रयास किया गया तो उनका दर्द छलक पड़ा। कार्रवाई न होने पर लोगों ने जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समस्या के बारे में जानने की कोशिश की गई तो समस्या कदम-कदम पर दिखने लगी। सदर तहसील क्षेत्र के घुघली कस्बे से होकर आगे बढ़ने पर बिरैचा गांव मिला। यहां गांव के दक्षिण तरफ खेत में धड़ल्ले से मिट्टी खनन हो रहा था। जेसीबी से ट्राॅली में मिट्टी भरी जा रही थी। मिट्टी भराई के दौरान धूल का गुबार उठ रहा था। मिट्टी खनन होने के पहले ही रास्ते पर खनन करने वाले लोगों के गुर्गे निगरानी करते हैं।
खेत से पहले ही एक युवक ने टोका। उसने कहा कि कोई बात है क्या? वह समझ नहीं पाया की अंधेरगर्दी की तस्वीर कैमरे में कैद हो चुकी है। वह बातचीत में खामियों की पोल खोलने लगा। युवक ने बताया कि कहीं शिकायत करने से कुछ होने वाला नहीं है। सबको मिला जुलाकर ही काम किया जा रहा है। यह कहने के बाद वह आगे बढ़ गया। कहीं फोन पर बातचीत करने लगा। मिट्टी लदी ट्राॅली खेत से निकलकर आगे बढ़ी तो धूल से लोगों की आंखों में परेशानी होने लगी।
विज्ञापन

वहीं बुजुर्गाें को सांस की तकलीफ होने लगी। यह बीते दो माह से है, लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं है। खानपुर गांव में मिट्टी खनन कर बिरैचा गांव से होते हुए भुवना गांव के सुखा पट्टी टोला से होते हुए भुवना घुघली शहर में ट्राॅली पहुंचती है। यही हाल खानपुर गांव का है। यहां से जब ट्राॅली पर मिट्टी लादकर टूटी सड़क पर तेज रफ्तार से चलते हैं तो ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी सड़क पर गिर जाती हैं। वाहनों के आने जाने से मिट्टी पीस जाती है। वहीं मिट्टी तेज रफ्तार से जाने वाले वाहनों से उड़ती है।
-
500 से लेकर 700 रुपये तक एक ट्राली मिट्टी बेचते हैं
जब खनन माफिया खेत से मिट्टी निकलते हैं, तो 500 से लेकर 700 रुपये तक एक ट्राली मिट्टी बेचते हैं। खानपुर गांव में एक किसान ने अपना दो एकड़ खेत से तीन फीट गिट्टी निकलने के लिए करीब एक लाख रुपये में दिया है। आसपास के किसान भी परेशान हैं, खेत गड्ढा बनने पर परेशानी होगी। पकड़ियार बिशुनपुर, बेलवा तिवारी, खानपुर, भुवना, भुवनी, चैनपुर, कोटवा, टेढवा, विश्वनाथपुर, मठिया, बासपार आदि गांव के सिवान से मिट्टी खनन हो रहा है।
-
मिट्टी खनिज, जैव तत्वों का समिश्रण होती है। इसमें तीन महत्वपूर्ण संस्तर पाए जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण संसाधन होती है मिट्टी की ऊपरी परत ही जैविक ह्यूमस वाली उपजाऊ होने के कारण सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। मृदा के ऊपरी उपजाऊ सतह के अपरदन के कारण उर्वरता में ह्रास उत्पादकता में निरंतर कमी आती जा रही है। मिट्टी का संरक्षण नहीं कर पाएंगे तो आने वाली खाद्य चुनौती का भी सामना करने में भी विफल रहेंगे।
-दिवाकर सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, अध्यक्ष भूगोल विभाग, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज

घर से निकलने पर बहुत बचाकर चलना पड़ता है। तेज गति से गाना बजाते हुए ट्रैक्टर चालक आगे बढ़ते हैं, अगर थोड़ी सी चूक हो जाए तो इनकी चपेट में कोई भी आ जाएगा। इसके अलावा धूल के गुबार से कपड़े भी खराब हो जाते हैं। सांस लेने में समस्या होने लगती है।
-सतीश सहानी, शिक्षक
-
सांस लेने में समस्या है। ट्रैक्टर-ट्राॅली से जब मिट्टी भरकर जाती है तो धूल हवा के साथ उड़ते हैं। इससे समस्या हो रही है। इस पर अंकुश लगाने की दिशा में जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-हरेंद्र श्रीवास्तव, भुवना
-
सड़क के किनारे ही दुकान है। ट्राॅली तेज गति से गुजरती है तो धूल से आंखों में समस्या बढ़ गई है। दो दिन पहले ही डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा लेने के बाद आराम मिला है।
शिव पूजन, भुवनी
-
सांस लेने में परेशानी हो रही है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में समस्या होगी। धूल उड़ने से समस्या हो रही है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

-बुधिया देवी, बारीगांव

क्षेत्र अवैध मिट्टी खनन के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो छापा डालकर कार्रवाई की जाएगी। समय समय पर जांच कर कार्रवाई की जाती है। -
मोहम्मद अशहद, खनन अधिकारी
-
कहीं भी अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें