ठूठीबारी। अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक लोडर मशीन को कब्जे में ले लिया। टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शनिवार को किसी ने अवैध मिट्टी खनन की शिकायत राजस्व विभाग की टीम से किया तो नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कड़जा के सिवान में छापेमारी की। टीम को बिना अनुमति मौके पर मिट्टी खनन करते एक ट्रैक्टर ट्राॅली, एक लोडर मशीन मिला। जिसे कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्राॅली, एक लोडर मशीन को मिट्टी अवैध खनन करते पकड़ा है। कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।