फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गेहूं की बुआई कर रहे ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर में फंसने से मौत

Thu, 07 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मिंटू की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के गौनरिया राजा ग्राम सभा में रोटावेटर से गेहूं की बुआई करते चालक अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सीट से नीचे गिरकर रोटावेटर में फंसकर मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पकड़ियार खुर्द निवासी मिंटू यादव (25) प्रमोद पटेल का ट्रैक्टर बतौर चालक चलाता था। बुधवार की सुबह करीब दस बजे मिंटू रोटावेटर लेकर बेचू यादव के खेत में गेहूं की बुआई करने गया। बेचू खेत का मेड आदि ठीक करने में लग गया, इधर मिंटू ट्रैक्टर चलाते हुए अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। ट्रैक्टर चलते हुए आगे निकली तो उसका शरीर रोटावेटर में फंस गया। ट्रैक्टर का इंजन अचानक इंजन बंद हो गया। पास में मेढ़ी ठीक कर रहे बेचू की नजर ट्रैक्टर पर पड़ी तो वह अवाक रह गया। चालक की सीट खाली देख भागते हुए ट्रैक्टर के पास आया। रोटावेटर में मिंटू को फंसा देख कर चिल्लाते हुए बदहवास हालत में ट्रैक्टर मालिक प्रमोद पटेल के घर आकर पूरी बात बताया। प्रमोद ने मिंटू के पिता को घटना की जानकारी दी। थोड़े समय मे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। किसी ने घटना की जानकारी चौक पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नें मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिंटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा ट्रैक्टर चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। मिंटू के दो बेटे महेश (3) तथा अंकित (1) है। पिता सोमनाथ तथा माता चंपा देवी, पत्नी अनिता का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें