उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हुआ। हाईस्कूल की परीक्षा में अनामिका, दिव्या विश्वकर्मा व अभय नरायन ने 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से व इंटर में पंडित दीनदयाल की छात्रा सोनिया गुप्ता ने पहला स्थान पाकर जिले को टाॅप किया। परीक्षा परिणाम आने के बाद टाॅपरों के चेहरे खिल उठे।
हाईस्कूल की परीक्षा में पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर लेेेहड़ा की अनामिका, रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल की दिव्या विश्वकर्मा व रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार के अभय नारायण ने 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
रामप्यारे इंटर कॉलेज की छात्रा सामिया परवीन ने 96.67 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज लेहड़ा की छात्रा अराधना व महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज महराजगंज के छात्र आशुतोष पटेल ने 96.50 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट में पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज की छात्रा सोनिया गुप्ता ने 96.40 प्रतिशत अंक पाकर पहला, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कसमरिया के छात्र विनय कुमार वर्मा ने 96.20 प्रतिशत अंक दूसरा व राम प्यारे इंटर कॉलेज की छात्रा तान्या शाही ने 95.80 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल के टाप टेन विद्यार्थी
नाम स्कूल का नाम प्रतिशत
अनामिका-पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज लेहड़ा- 97
दिव्या विश्वकर्मारामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल97
अभय नरायन- रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार97
सामिया परवीन- रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार-96.63
अराधना-पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज लेहड़ा-96.50
आशुतोष पटेलमहाराणा प्रताप इंटर कॉलेज96.50
कुंदन चौरसिया-रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार-96.33
विनीत प्रजापति-पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज96.17
अमन वर्मा-गुरुकुल शिक्षा निकेतन श्यामनगर96.17
अंजू गुप्ता-रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल96
फलक अफजलमसीह सेवाश्रम निचलौल-96
उम्मे कुलसूमरामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार96
अभिनव मिश्रा-गुरुकुल शिक्षा निकेतन-95.83
झिलमिल गुप्ता-रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार-95.83
सर्वेश कुमार यादव-चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज-95.67
विवेकानंद यादव-पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज95.67
प्रियांशी त्रिपाठी-रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल-95.67
अर्पिता सिंह-एसएनएसवीएम इंटर कॉलेज सबया-95.67
अंकुर चौरसियारामप्यारे इंटर कॉलेज95.50
मोहिनी सिंह-रामप्यारे इंटर कॉलेज95.50
अकांक्षा यादवरामहर्ष इंटर कॉलेज95.33
शाहिबा खातून-एसएनएसवीएम इंटर कॉलेज सबया95.33
आकृति वर्मासरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज मथुरानगर-95.33
इंटर के टाॅप टेन विद्यार्थी
नाम-स्कूल का नाम प्रतिशत
सोनिया गुप्ता-पंडित दीनदयाल कॉलेज-96.40
विनय वर्मा-सरदार पटेल बालिका कॉलेज कसमरिया-96.20
तान्या शाहीरामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार-95.80
प्रियंका कांदूरामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल95.40
आदित्य विश्वकर्मारामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार-95.40
विवेक मद्धेशिया-रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार-95.20
खुशी सोनी-रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार-95.20
मुश्कान रौनियार प्रेमलाल सिंहानिया इं. कॉलेज94.80
गौरव कुमार चौधरी-चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज94.60
अनिकेत सिंह-डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली94.40
नूरलैन अशरफ-रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार94.40
कनक त्रिपाठी-रामप्यारे इंटर कालेज बीजापार-94.40
शांभवी मद्देशिया-रामप्यारे इंटर कॉलेज बीजापार94.40
अनुप्रिया विश्वकर्मारामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल-94.20
आयुष प्रजापति-सरदार पटेल इंटर कॉलेज घुघली-94
श्रेया मद्धेशिया-मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज94
शालिनी कसौधन-एसएस इंटर कॉलेज करमही94