फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्यावरण संरक्षण का उठाया बीड़ा, हरा-भरा हुआ सोनवल

Sun, 07 Jul 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सोनवल के पूर्व ग्राम प्रधान राम सेवक चौधरी ने लगाया था पौधा।
विज्ञापन
मिठौरा। हर वर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन की ओर से जनपद में पौधरोपण कराए जाते हैं, लेकिन उचित देखरेख और सुरक्षा के अभाव में रोपित पौधे या तो सूख जाते हैं या पशु उसे नष्ट कर देते हैं। सोनवल के पूर्व प्रधान ने पर्यावरण संरक्षण का बीडा उठाया और आज ग्राम सभा सोनवल से परसामीर तक धरती हरा-भरा नजर आ रही है।
विज्ञापन

ग्राम सभा सोनवल के पूर्व ग्राम प्रधान राम सेवक चौधरी की सोच ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। अभियान के तहत ग्राम सभा सोनवल से लेकर परसामीर तक सड़क के दोनों किनारों पर तीन वर्ष पूर्व 400 पौधे लगाए गए थे। अब वृक्ष बनकर छाया दे रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान ने पौधों की देखरेख के लिए 20 युवाओं की टीम बनाई है।
पौधों में पानी डालने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है। युवाओं की टीम समय-समय पर पौधों में पानी डालती है। पूर्व ग्राम प्रधान राम सेवक चौधरी ने बताया कि तीन साल पहले सोनवल से परसामीर तक जाने वाले सड़क मार्ग पर आम, जामुन, कदम, नीम, यूकेलिप्टस, सहजन, सागौन के 400 पौधे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें