सोनवल के पूर्व ग्राम प्रधान राम सेवक चौधरी ने लगाया था पौधा।
मिठौरा। हर वर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन की ओर से जनपद में पौधरोपण कराए जाते हैं, लेकिन उचित देखरेख और सुरक्षा के अभाव में रोपित पौधे या तो सूख जाते हैं या पशु उसे नष्ट कर देते हैं। सोनवल के पूर्व प्रधान ने पर्यावरण संरक्षण का बीडा उठाया और आज ग्राम सभा सोनवल से परसामीर तक धरती हरा-भरा नजर आ रही है।
ग्राम सभा सोनवल के पूर्व ग्राम प्रधान राम सेवक चौधरी की सोच ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। अभियान के तहत ग्राम सभा सोनवल से लेकर परसामीर तक सड़क के दोनों किनारों पर तीन वर्ष पूर्व 400 पौधे लगाए गए थे। अब वृक्ष बनकर छाया दे रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान ने पौधों की देखरेख के लिए 20 युवाओं की टीम बनाई है।
पौधों में पानी डालने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है। युवाओं की टीम समय-समय पर पौधों में पानी डालती है। पूर्व ग्राम प्रधान राम सेवक चौधरी ने बताया कि तीन साल पहले सोनवल से परसामीर तक जाने वाले सड़क मार्ग पर आम, जामुन, कदम, नीम, यूकेलिप्टस, सहजन, सागौन के 400 पौधे लगाए गए थे।