फरेंदा। सशक्त समृद्ध व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर बैठक हुई। जहां विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के संकल्प को प्राप्त करने के लिए प्रबुद्धजनों से सुझाव लिए गए। लोगों ने नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने, फरेंदा को जिला बनाने, बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने व बेरोजगार युवाओं के लिए उद्योग शुरू कराने से संबंधी सुझाव दिए। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की तरफ तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसको लेकर आम नागरिकों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसको लेकर सरकार विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करेगी।