खनुआ। कस्टम विभाग ने नौतनवां नगर पालिका के कूड़ा घर में पूर्व में बरामद टमाटर, टाॅफी सहित अन्य वस्तुओं को लैब से खराब मिलने पर नष्ट किया गया है। कस्टम असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर त्यागी ने बताया कि 260 किलो नेपाली टमाटर, 8934 पीस टाॅफी, 25 किलो विदेशी इलाइची, 100 किलो विदेशी मैगी नष्ट किया गया है जो उपयोग लायक नहीं थी। इस दौरान जगत सिंह राणा कस्टम अधिक्षक नौतनवां, सतीश कुमार यादव इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।