फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टोल टैक्स वसूल रहे पूरा, सुविधाएं अधूरी

Thu, 18 Jan 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सेमरा राजा में बना टोल प्लाजा।
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सेमरा राजा के पास स्थित टोल प्लाजा से रोजाना हजारों वाहन आते-जाते हैं। वाहनों से टैक्स तो पूरा वसूला जाता है, लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं। सड़क किनारे गड्ढे हैं तो टोल प्लाजा के एक मार्ग पर विद्युत पोल लगा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी लोगों की समस्याओं से जिम्मेदारों को कोई सरोकार नहीं है। टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए शौचालय व इमरजेंसी फोन की सुविधा तो दूर दुर्घटना के समय अग्निशमन और एंबुलेंस की सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन


सितंबर 2021 में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सेमरा टोल प्लाजा का शुभारंभ किया गया था। वाहन चालकों से टोल वसूली के साथ ही सुविधाओं के दावे किए गए, पर वह दावे आज तक हकीकत में नहीं उतर सके। समय के साथ टोल टैक्स की दरें भी बढ़ी हैं, मगर वाहन चालकों को अव्यवस्थाओं से निजात नहीं मिल सकी है।
यात्रियों की सुविधा के लिए न तो टोल प्लाजा पर शौचालय की सुविधा है और न तो टेलीफोन बूथ की। यहां तक कि प्लाजा पर बने पांच रास्तों में दो अभी भी कच्चा मार्ग ही है। वहीं एक मार्ग के बीच में ही हाईटेंशन विद्युत पोल होने की वजह से उधर से यात्रा बंद है। दो पहिया वाहनों को कच्चे मार्ग से ही यात्रा करनी पड़ती है। संकेतक नहीं लगाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


शौचालय सहित अन्य सुविधाएं नदारद
सेमरा राजा के ऋषिराज ने बताया कि वाहन चालकों से एनएच पर भारी भरकम टोल वसूला जाता है। उसके बाद भी हाईवे पर शौचालय सहित अन्य सुविधाएं नदारद हैं। इतना ही नहीं बीच रास्ते में विद्युत पोल से दुर्घटना की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें