फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मैथिली ठाकुर व निरहुआ सजाएंगे महफिल, झूमेंगे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर महराजगंज महोत्सव कार्यक्रम मेें रविवार की शाम इस बार खास होगी। क्लासिकल संगीत से जुड़ी गायिका मैथिली ठाकुुुर तथा भोजपुरी स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ दूसरे दिन के कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र होंगे। इनसे पूर्व स्कूली बच्चे व स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिभाशाली कलाकार मैथिली ठाकुर आज के दौर में मनमोहक क्लासिकल व भक्तिमय प्रस्तुति देकर युवाओं की पसंद बन चुकी हैं, वहीं आजमगढ़ के सांसद व भोजपुरी के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं है। निरहुआ इससे पूर्व एक बार चुनावी कार्यक्रम में जिले में आ चुके हैं> कार्यक्रम के प्रस्तुति के उद्देश्य से पहली बार आ रहे हैं।
मैथिली भी जिले में पहली बार आ रही हैं। दोनों कलाकारों के कार्यक्रम को प्रत्यक्ष रुप से देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि दर्शक महोत्सव का भरपूर आनंद उठा सकें, यही सोचकर आयोजन को खास बनाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें