फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तंबाकू सेवन से बढ़ रही जन स्वास्थ्य की समस्या

Sat, 31 May 2025 05:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने कहा की हर वर्ग में तंबाकू सेवन से जन स्वास्थ्य की समस्या बढ़ रही है। कुछ लोग तंबाकू सेवन के कारण असमय काल के गाल में समा जाते हैं। इससे समय रहते जागरूकता से बचाया जा सकता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकृष्ट कराना है। तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों और समस्याओं के बारे में जागरूक करना है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. केपी ने कहा कि सिगरेट और तंबाकू के भंडारण, खरीद और बिक्री भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें