फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रकम वसूली के लिए रात को घर से ले जाकर बनाया बंधक

Wed, 13 Sep 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली की शारदा देवी ने सदर क्षेत्र के दो लोगों पर पति काे बंधक बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि धन की लालच में अपहरणकर्ता पति की हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली निवासी शारदा देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 21 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार निवासी राजू घर आया। रात में पति को अपने साथ लेकर चला गया। 22 अगस्त सुबह बेटे संजीव को राजू के घर बुलाने के लिए भेजा। वहां जाने पर अपने पिता को घर चलने के लिए कहा तो राजू व रामदयाल ने उसे दौड़ा लिया। किसी तरह से जान बचाकर संजीव घर आया और आपबीती बताई। आशंका है कि उक्त लोग पति से खेत बेचवाकर उनकी हत्या करवा सकते हैं। गोरखपुर महराजगंज मुख्यमार्ग पर मेरा 45 डिस्मिल जमीन है। उसी को हड़पने के लिए पति का अपहरण किया गया है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर राजू व रामदयाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें