फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल जाने के लिए जल्द घर बैठे करा सकेंगे ऑनलाइन भंसार

Sun, 17 Mar 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
इंडो नेपाल बार्डर
विज्ञापन
महराजगंज। भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। अधिकारियों ने भारतीय गाड़ियों का ऑनलाइन भंसार कराने के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद व्यवस्था लागू हो जाएगी। रोजाना करीब पांच हजार पर्यटक नेपाल जाते हैं। 250 से 300 गाड़ियों को फायदा मिलेगा। पर्यटकों को चार व दो पहिया वाहनों का पेपर बनवाने के लिए बेलहिया भंसार कार्यालय में घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। व्यवस्था लागू होने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद गोरखपुर, दिल्ली, गुजरात और मुंबई के पर्यटक घर बैठे ऑनलाइन नेपाल भैरहवा भंसार कार्यालय की बेवसाइट से अग्रिम भंसार कराकर नेपाल जा सकेंगे। इसके लिए भंसार विभाग ने स्वीकृति के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। दो पहिया, कार और बस के लिए लगने वाले भंसार को सरहद पर पहुंचने के बाद बारकोड के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा।

कैसे होगी ऑनलाइन प्रकिया
जिन व्यक्तियों को भारत से नेपाल जाना है वह अपनी गाड़ी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर बार कोड, समय, दिनांक का फॉर्म ऑनलाइन भरने के बाद उस दिनांक को नेपाल पहुंचे और भंसार कार्यालय पर दिखाकर आसानी से नेपाल जा सकेंगे। इसके लिए अभी कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


-

भारतीय फोन पे एप से करना होगा भुगतान
नेपाल भंसार विभाग की वेबसाइट पर भारतीय डिजिटल पेमेंट के लिए नेपाल सरकार ने दो एप को मंजूरी दी है। नेपाल में ''फोन पे'' के संचालक और भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के बीच समझौते के बाद से ही ये सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत भारत के ''भीम'' यूपीआई और ''फोन पे'' सेवा का इस्तेमाल कर ग्राहक नेपाल क्यूआर के जरिए भंसार शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इस सेवा को लेने के लिए ''फोन पे'' और ''भीम'' एप में इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट्स एक्टिव कराना होगा। इसके बाद नेपाली ''फोन पे'' के क्यूआर को स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे।



भारतीय गाड़ियों को घर बैठे ऑनलाइन भंसार कराने की सुविधा जारी करने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिया गया है। आदेश आने के बाद भारतीय गाड़ियों की ऑनलाइन सुविधा व भंसार शुरू कर दी जाएगी। इससे घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर बार कोड बेलहिया कस्टम कार्यालय को जारी बार कोड को दिखाकर आसानी से नेपाल जा सकते हैं।
विज्ञापन

-नारद गौतम, बेलहिया भंसार कार्यालय के चीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें