बेहतर समाज की स्थापना के लिए साक्षरता दर विकसित करना जरूरी
- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेहतर समाज की स्थापना के लिए साक्षरता दर विकसित किया जाना जरूरी है। मास्टर ट्रेनर पूरी तत्परता के साथ वालंटियर को तैयार करें। ऐसा कर जहां निरक्षरों को साक्षर किया जा सकेगा, वहीं शिक्षा की व्यापकता की सार्थकता भी सिद्ध होगी।
ये बातें शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नवभारत साक्षर कार्यक्रम संबंधी प्रशिक्षण के समापन के दौरान शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक संबंधित ब्लॉक क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को साक्षर बनाने की दिशा में कार्य करें। प्रवक्ता आशीष मौर्या ने कहा कि समाज शिक्षित व सशक्त हो इसके लिए जरूरी है कि हम वंचित लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें व दूसरों को भी प्रेरित करें। प्रवक्ता अरशद जमील ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान वरेश कुमार, नागेंद्र चौरसिया, अमरनाथ वर्मा समेत बड़ी संख्या में मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।