फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताने से तंग आकर फंदे पर झूल गया युवक

Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जायजाद में हिस्सा नहीं देने का ताना देते थे पिता, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सतगुर के गोलघर चौराहा के पास कमलेश निषाद (26) का बंद कमरे में संदिग्ध हाल में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस के अनुसार पिता उसे हिस्सा नहीं देने का अक्सर ताना देते थे। इससे वह परेशान रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस के अनुसार, कमलेश निषाद और उसके पिता रामकिशुन निषाद के बीच जमीन जायदाद को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। कमलेश निषाद की मां कुंती देवी की 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से बेटा कमलेश और बेटी रेखा है।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी पुष्पा देवी से चार बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने बताया कि रामकिशुन पहली पत्नी के बेटे कमलेश निषाद को अपने जायजाद हिस्सा नहीं दे रहा था। घटना के बाद मृतक युवक की पत्नी ममता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की पत्नी ने बताया कि ससुर अपने बेटे को जमीन जायदाद का हिस्सा नहीं देना चाहते थे। पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन

...
शादी से दस दिन पहले पिता-पुत्र में हुआ था विवाद
कमलेश निषाद की 17 मार्च 2023 को हरखपुरा के खजुही की रहने वाली ममता से शादी हुई थी। शादी के दस दिन पहले पिता-पुत्र में जमीन के हिस्से को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि बेटे की शादी में पिता ने कोई योगदान नहीं दिया। बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की थी। बहन रेखा ने बताया कि पिता के ताने से तंग आकर भाई ने फंदा लगाकर जान दी। कमलेश टेंट हाउस की दुकान में मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था।
..
एक दिन पहले सौतेली मां से हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार, कमलेश निषाद की सौतेली मां पुष्पा से सोमवार की सुबह झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान सौतेली मां ने कमलेश को अपशब्द कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें