महराजगंज। रविवार को जिला स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मैच को बीएमटी टाइगर ने दो रनों से अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच अंचल चुने गए। कोच अतुल मणि त्रिपाठी ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
मैच बीएमटी लाइन और बीएमटी टाइगर के बीच खेला गया। बीएमटी लाइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बीएमटी टाइगर ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 170 रन बनाए। जिसमें अंचल ने 52 गेंद में 109 रन बनाए, सत्यम ने 25 गेंद में 19 रन बनाए और सूरज ने 6 गेंद में 7 रन बनाए। बीएमटी लाइन के तरफ से गेंदबाजी करने आए दिव्यांश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिया, सुभम ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिया और वैभव ने 4 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट लिया। बीएमटी लाइन के तरफ से बल्लेबाजी करने आए दिव्यांश ने 66 गेंद में 82 रन बनाए, सौरभ ने 46 गेंद में 51 रन बनाए और आयुष्मान ने 6 गेंद में 9 रन बनाए। बीएमटी टाइगर की तरफ से गेंदबाजी करने आए दीपक ने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया और सुधीर ने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया। संवाद