फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाइसेंस निलंबित, चार को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाइसेंस निलंबित, चार को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश
विज्ञापन

महाराजगंज। जिले में उर्वरक की दुकानों की जांच सोमवार को टीम ने की। अधिकारियों की टीम ने 32 दुकानों पर छापा डालकर कर 12 दुकानों से नमूना एकत्र किया। तीन दुकानों में कमी मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने और चार को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दिया। उन्होंने सोमवार को 17 दुकानों पर छापा डाला। उप कृषि निदेशक रामशिष्ट द्वारा पांच दुकानों पर छापा डाला गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमाचल सोनकर ने सात दुकानों पर छापा डाला। भूमि संरक्षण अधिकारी रवि शंकर पांडेय द्वारा तीन दुकानों पर छापा डाला गया। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चार टीमें गठित कर जिले में तहसीलवार जांच की जा रही है। 32 दुकानों पर छापा डाला गया। 12 दुकानों से नमूने लिए गए। तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने और चार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें