फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट में तीन को एक-एक दिन न्यायिक अभिरक्षा की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा की अदालत ने मारपीट और गाली-गलौज के एक पुराने मामले में तीन अभियुक्तों शिवपूजन, अनेश उर्फ अवनीश और अखिलेश, निवासी फरेंदा बुजुर्ग, थाना फरेंदा को को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने तीनों को एक-एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई है। साथ ही 1000-1000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार यह मामला वर्ष 1998 का है। उस समय आपसी विवाद के चलते शिवपूजन, अनेश उर्फ अवनीश और अखिलेश पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए जाने का आरोप लगा था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना फरेंदा में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान न्यायालय आरोपियों को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें