फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओवरब्रिज निर्माण के चलते किया गया रूट डाइवर्ट

Thu, 11 Apr 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स काॅलेज चौराहा मार्ग व बरगदवां-फर्टिलाइजर मार्ग पर हो रहा पुल निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्पोर्ट्स काॅलेज चौराहा मार्ग पर ओवरब्रिज, बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर मार्ग पर रेल उपरिगामी पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों की सहूलियत के लिए ब्रिज कारपोरेशन बृहस्पतिवार से रूट डाइवर्जन करने जा रहा है। इसके लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया है। यह जानकारी देते हुए सेतु निगम के परियोजना अधिकारी अरुन कुमार सिंह ने बताया कि भारी और छोटे वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

इधर से जाएंगे भारी वाहन
एचयूआरएल फैक्टरी, चिलुवाताल, एफसीआई गोदाम एवं नकहा जंगल रेलवे रैक से निकलने वाले भारी वाहन जो सोनौली, सिद्धार्थनगर एवं लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं वह झुंगिया मेडिकल रोड, गुलरिहा, भटहट, पिपरी, बांसस्थान, मलंग स्थान तिराहा से बाएं मुड़ कर सरहरी-पीपीगंज मार्ग होकर गंतव्य की ओर जाएंगे और आएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह महराजगंज से आने वाले भारी वाहन जो सिद्धार्थनगर एवं लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं वह भटहट बाजार से डायवर्ट होकर भटहट, पिपरी, बांसस्थान, मलंग स्थान तिराहा से बाए मुड़ कर सरहरी-पीपीगंज मार्ग होकर गंतव्य की ओर जाएंगे और आएंगे।
विज्ञापन


हल्के माल वाहक व सवारी के डायवर्जन व्यवस्था

महराजगंज एवं गोरखपुर से सोनौली एवं सिद्धार्थनगर की तरफ जाने व आने वाले हल्के माल वाहक एवं सवारी वाहन (रोडवेज बस, टूरिस्ट बस, टैक्सी, आटो, पिकअप, ई-रिक्शा आदि) स्पोर्ट्स काॅलेज से डायवर्ट होकर नकहा ओवरब्रिज, रामनगर तिराहा से एमपी पाॅलीटेक्निक चौराहा से बरगदवां तिराहा होकर गंतव्य की ओर जाएंगे और आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें