फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन बंदियों का अर्थदंड जमा कर जेल से कराया मुक्त

Sat, 07 Sep 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम ने महराजगंज जिला जेल में बंद महराजगंज के दो व सिद्धार्थ नगर के एक बंदी को मुक्त कराया। ये बंदी पारिवारिक स्थिति खराब होने के कारण अर्थ दंड जमा नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन

फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र ने बताया कि ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी 22 वर्षीय अर्जुन साहनी का अर्थ दंड 6 हजार रुपये, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवा बुजुर्ग निवासी 30 वर्षीय गोविंद का अर्थदंड 6 हजार व सिद्धार्थनगर जनपद के उस्का बाज़ार निवासी 31 वर्षीय सुनील पांडेय का अर्थदंड 8 हजार रुपये अर्थदंड जमा कराया गया। संरक्षक डॉ. बलराम भट्ट, महासचिव विमल कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, डॉ. बिपिन यादव, विजय सिंह संत, दशरथ गुप्ता ने जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के मुलाकात कर अर्थ दंड की रकम जमा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें