फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी समेत तीन घायल
विज्ञापन

पिपरामौनी चौराहे पर स्कूटी व बाइक की हुई टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात बाइक और स्कूटी की टक्कर में सफाई कर्मचारी समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरामौनी निवासी सफाई कर्मचारी शक्तिधर शर्मा (40) बुधवार रात में पिपरामौनी चौराहे पर किसी काम से गए थे। लौटते समय सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार भोलू (18) व विजय प्रताप (31) निवासी भैया फरेंदा व शक्तिधर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए और घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें