चौक बाजार। चौक थाना क्षेत्र के दरहटा में शनिवार को चौक-महराजगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पहली बाइक पर लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी अल्ताफ और प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी अच्छू द्विवेदी सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर महाराजगंज के निचलौल निवासी रमेश अकेले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रमेश के अचानक बाइक मोड़ने से दोनों वाइक आपस में टकरा गए। जोरदार टक्कर में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों बाइकों की चाबियां ग्राम प्रधान के पास जमा करा दी गई हैं। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।