फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामनगर में यज्ञ के दौरान मारपीट में तीन लोग घायल, एक गंभीर

Fri, 28 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। रामनगर के जानकीनगर में हो रहे यज्ञ के दौरान बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए हैं। मारपीट में एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी है। उनका गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। गांव में शाति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर के टोला जानकीनगर में श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान रामलीला का आयाेजन हो रहा है। जहां पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद बुधवार की रात में करीब 12 बजे गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे व लोहे का राड लेकर आ पहुंचे। जहां पर गाली देते हुए हमला कर दिए। इसमें चुल्हाई, परशुराम के सिर पर गंभीर चोटे आईं और रमाकांत को भी हल्की चोटे आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद यज्ञस्थल पर रखा दानपात्र भी उठा ले गए। मारपीट में घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां से चुल्हाई की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर हालत नाजुक बनी हुई हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, जयराम की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें