सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले की भैरहवा पुलिस ने देह व्यापार की शिकायत पर एक होटल में छापामारी की। होटल संचालक सहित दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि सोमवार को नेपाल पुलिस ने भैरहवा के एक होटल में छापामारी कर दो भारतीय नागरिक और दो नेपाली युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि गोरखपुर के एक कोल्डड्रिंक कंपनी में कार्यरत हैं। डीएसपी गणेश सापकोटा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद