फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र में शनिवार को दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में हुए सड़क हादसे में विनोद की लड़की शिवानी (8) और सोनू (23) निवासी बढ़या मुस्तकीम घायल हो गए। इसी तरह कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत जहदा गांव के पास सिसवा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार रामानंद (50) निवासी बसुली फाॅर्म, थाना कोठीभार घायल हो गए। ड्यूटी में तैनात डॉक्टर संदीप कुमार के अनुसार हादसे में बच्ची शिवानी का पैर टूट गया है, वहीं सोनू और रामानंद को सिर में गंभीर चोट लगी थी। तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें