फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दरोगा से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के झंझारपुर चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब 7.40 बजे पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य व उपनिरीक्षक सुनील यादव कांस्टेबल अभिमन्यु के साथ संदिग्ध वाहन चेक कर रहे थे। तभी सिंदुरिया के तरफ से एक बाइक पर तीन लोग बैठकर आ रहे थे। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। झंझारपुर चौराहे पर जब उन्हें रोककर यातायात नियमों के उल्लंघन के बारे में पूछा गया तो तीनों उग्र हो गए। आरोप है कि तीनों पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य और उपनिरीक्षक सुनील यादव को चोट आई। घटना के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। बाइक चालक ने अपना नाम सूरज शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा निवासी मंगलापुर थाना कोतवाली बताया। पीछे बैठे दोनों युवकों की पहचान क्रमशः नंदलाल पटेल पुत्र भगवान दत्त पटेल निवासी जमुहरा कला अड्डा बाजार थाना नौतनवा और प्रदुमन चौधरी पुत्र जयराम चौधरी निवासी सोहगौरा थाना चौका के रूप में हुई। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें