निचलौल। थाना क्षेत्र के ढेसो गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई थी। जिस मामले में पुलिस पीड़ित के तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार ढेसो निवासी पीड़ित निरंजन ने बताया था कि जमीनी विवाद को लेकर पटीदारों ने 21 सितंबर को मारपीट करने के साथ ही उन्हें जानमाल की धमकी देने लगे। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र, अजय और नीलम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद