फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद की तस्करी करते तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय पुलिस ने बाइक से खाद की तस्करी करते तीन व्यक्तियों को शनिवार की रात क्षेत्र के लोहसी स्थित डूडी नाला पुल के पास से हिरासत में ले लिया। इनके पास से बरामद चार बोरी खाद एवं दो नेपाली नंबर लगी बाइक को जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम रोशन पासवान, सुमरन पासवान एवं दीपू पासवान निवासी नगर व थाना छपिया जिला रूपनदेही राष्ट्र नेपाल बताया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि बाइक व खाद के साथ पकड़े गए व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें