भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के जीएम मार्ग धरमपुर में दो बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी विमलेश व सचिता अपने घर से किसी जरूरी काम से भिटौली जा रहे थे। इसी दौरान चौक थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी कमलेश की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए महाराजगंज जिला चिकित्सालय भेज दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों घायल युवकों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।