फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्राउन शुगर के साथ तीन भारतीय गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल पुलिस ने मंगलवार को तीन भारतीय युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रहरी कार्यालय अस्थाई प्रहरी चौकी नौतनवा नवलपरासी नेपाल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन युवक ब्राउन शुगर लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में जाने वाले हैं। सूचना पर नवलपरासी पाल्हीनंदन गांव पालिका वड़ा नंबर 6 जोगियाबारी स्थित समय माई मंदिर के पीछे बगीचे से तीनों आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी मोहम्मद शमशेर, इमरान अली व बरगदवां थाना क्षेत्र के अमहवां निवासी अब्दुल अजीज के रूप में हुई। जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी प्रहरी निरीक्षक नारायण थापा ने बताया की तीनों युवकों के पास से प्लास्टिक की छह पुड़िया में रखा 4 ग्राम 62 मिलि. ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें