फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडी कारोबार में शामिल दो भारतीय सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडी कारोबार में शामिल दो भारतीय सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल काठमांडू पुलिस ने हुंडी कारोबार में शामिल दो भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर करीब 32 लाख रुपये बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। काठमांडू अपराध शाखा जांच कार्यालय अधिकारी हेमराज ने बताया कि हुंडी कारोबार में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने विशाल बाजार स्थित दो दुकान से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें कमलकांत कुथलिया निवासी दिल्ली, किशन गोपाल निवासी जयपुर, राजस्थान और निर्मल कुमार अग्रवाल निवासी राज विराज नेपाल को गिरफ्तार कर नेपाली मुद्रा 31 लाख 81 हजार तीन सौ 85 रुपये के साथ व्यक्ति और संस्था के नाम के चेक जब्त किया गया है। आरोप है कि सभी हुंडी कारोबार में लिप्त हैं जो नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा जारी आदेश के विपरीत काम है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें