परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया सिवान में बुधवार को गेहूं के डंठल में लगी आग ने तांडव मचाते हुए सिसहनिया समय माता मंदिर के बगल पूर्णवासी, प्रदीप यादव, सूर्य नारायण के तीन घरों को आग ने अपने आवेश में ले लिया। घर में रखा कपड़ा व चारपाई सहित खाद्यान्न जलकर राख हो गया। आग बघेला नाला को लांघते हुए ग्राम पंचायत शिवपुरी व ग्राम पंचायत सेखुआनी शंकरपुर के सिवान तक पहुंची। आग को देखते हुए लोगों ने अपने घरों से गैस सिलिंडर को इधर-उधर रखते हुए नजर आ रहे थे। ग्रामीणों ने शंकर पुर गांव के पश्चिम सिवान में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग व फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।संवाद