महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक समेत तीन चिकित्सक, एक्स-रे एवं लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अधीक्षक राजेश द्विवेदी, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. शशिभूषण, लैब एवं एक्स-रे टेक्नीशियन का एक-एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण मांगा है कि दो दिनों के अंदर समस्त डॉक्टर, लैब और एक्स-रे टेक्नीशियन अपना जवाब और साक्ष्य समेत सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना और वहां पर मौजूद डाॅक्टर को निर्देश दिए की मरीजों के इलाज में लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। संवाद