फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 40 लाख रुपये के साथ तीन हिरासत में

Sat, 09 Mar 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा सोनौली के मुख्य गेट पर रूटीन जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने कार से 40 लाख भारतीय रुपये बरामद कर तीन युवकों को हिरासत ले लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम एसएसबी जवान सोनौली इंडिया गेट के पास भारत से नेपाल आने जाने वालों यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान नेपाल से आ रही एक कार की जांच में करीब 40 लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम पटेल रतुल कनुभाई निवासी सुरवाना अपार्टमेंट अर्जुन आश्रम रोड, अहमदाबाद गुजरात, प्रशांत कुमार विजयभाई निवासी ए/101 विश्वास सिटी दो अपोजिट शवोना सिटी घलोडिया अहमदाबाद गुजरात, बड़ेलाल निवासी 112 इब्राहिमपुर दोस्तपुर, नानपुरा फैजाबाद उत्तर प्रदेश बताया युवकों को जवानों ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नौतनवा कस्टम के डीसी वैभव कुमार सिंह का बताना है कि 40 लाख रुपये को जब्त कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें