महराजगंज। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
यह शिविर तीन सितंबर से पांच सितंबर तक चलेगा। एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) महराजगंज कैंप परिसर में पहले दिन शिविर का आयोजन होगा। दूसरे दिन शिविर पुलिस लाइन में और तीसरे दिन यह कैंप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) महराजगंज शाखा में आयोजित होगा। यह जानकारी फिजियोथैरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुशवाहा ने दी।
उन्होंने बताया कि यह शिविर पूरी तरह निशुल्क है और जनता को जागरूक करने के साथ-साथ इलाज उपलब्ध कराना इसका प्रमुख उद्देश्य है।