फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल

Fri, 23 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहियां खुर्द में बने डायवर्जन पर बुधवार की देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवक टकरा गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल भिजवाया, जहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां क्षेत्र के पिपरपाती निवासी 28 वर्षीय संतोष शर्मा अपने साले ऊंटी निवासी सूरज, बड़े भाई के साले गोनरहा पिपराइच निवासी जीयस के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर परतावल गए थे। देर रात वापस आते समय बसहियां खुर्द में बने डायवर्जन पर उनकी बाइक चढ़ गई और वह अनियंत्रित होकर पलट गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी परतावल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सूरज व जीयस को घर भेज दिया गया तथा संतोष को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामाज्ञ सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें