फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुजुर्ग से 27 हजार छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी मुख्य मार्ग पर 21 सितंबर को बुजुर्ग को धोखे से बोलेरो में बैठा कर 27 हजार रुपये व बैंक पास बुक छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे पिपरा परसौनी निवासी भज्जू यादव को पेट्रोल पंप के पास झांसा देकर उनको बोलरो में बैठाकर उनके पास रखा 27 हजार रुपये व बैंक पासबुक व अन्य कागजात लेकर बदमाश फरार हो गए थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 24 सितंबर को सायं छह बजे के करीब कुशीनगर के मोगलहा रेलवे क्राॅसिंग के पास घटना में शामिल अजय निवासी कसया कुशीनगर, असलम निवासी कुशीनगर कसया व धर्मेंद्र कुमार निवासी कसया कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास घटना में प्रयुक्त बोलरो, 21 हजार रुपये, बैंक पासबुक, एक तमंचा, एक कारतूस, कार व तीन मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनका टप्पेबाजी व लूट का संगठित गैंग है।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिना रेकी के रास्ते चलते लोगों के साथ सहायता के नाम पर धोखे से वाहन में बैठाकर उनके साथ घटना को अंजाम देते थे। आरोपी कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर व बस्ती आदि जिलों में घटनाएं करते थे। आरोपी अन्य थानों में भी वांछित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें