फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज हत्या के तीन आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 17 Mar 2024 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। उदितपुर के पिपरौली टोला पर शनिवार की सुबह विवाहिता के दहेज के लिए हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार विवहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति रामकेश, ससुर जनार्दन व सास कमलावती निवासी उदितपुर पिपरौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर निवासी सोनम 20 की शनिवार की रात में संदिग्ध अवस्था में कमरे में शव मिला था। जिसकी जानकारी मिलते ही मायका पक्ष के लोग पहुंच कर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें