फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए सड़क पर उतरेंगे

Mon, 07 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक - फोटो : व‌िनाोद
विज्ञापन
महराजगंज महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को धरना स्थल पर हुई। जिसमें केंद्र सरकार के बजट में मानदेय बढ़ोत्तरी न होने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। कर्मचारियों ने काफी उम्मीदें थीं। मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए संघ के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। भारत सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन अब एनजीओ द्वारा चलाए जाने की योजना बनायी जा रही है।

दक्षिण भारत में चार सौ केन्द्रों को एनजीओ द्वारा कुछ माह से संचालित किया जा चुका है। जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों से अपील की है कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी धरना स्थल पर पहुंच कर अन्याय का विरोध करेंगी। संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि हाटकुक्ड में 50 प्रतिशत व पोषाहार में पांच सौ रुपये जबरन वसूल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें