फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहू ने सास और ननद की पिटाई कर घर से खदेड़ा

Fri, 09 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित सास ने थाने में पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के खरचौली गांव में बृहस्पतिवार को नई नवेली बहू ने मामूली बात पर नाराज होकर सास और ननद की पिटाई कर दी। उसने दोनों को घर से खदेड़ दिया। इस मामले में पीड़ित सास और ननद ने थाने पर पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
खरचौली गांव की माया देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बेटे विजय गुप्ता की शादी करीब तीन माह पहले हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की पत्नी घर आने के बाद से मामूली बात पर अक्सर विवाद खड़ा कर देती है। बेटा भी प्रताड़ित करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मामूली बात पर बहू नाराज हो गई। उन्हें व बेटी की पिटाई करने लगी। बाद में घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें