अड्डा बाजार। ग्राम गजरही, गजरहा और बरवाखुर्द पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सर्वे-2024 उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आवास के लिए पात्रता और पात्रता के मानक बताए गए। इस दौरान बताया गया कि आवेदन के परिवार का कोई सदस्य 15 हजार रुपये से अधिक कमाता है तो वह आवास योजना के लिए अपात्र होगा।
गजरहीं पंचायत भवन में एडीओ पंचायत/सेक्रेटरी योगेश मद्धेशिया ने बताया कि ग्रामीण परिवारों के सभी आवास विहीन परिवार एवं शून्य, एक या दो कमरों के कच्ची दीवार और कच्ची छत युक्त मकान में रहने वाले परिवार को आवास योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे लोग अपात्र होंगे जिनके परिवारों में मोटर युक्त तिपहिया/चौपहिया वाहन, मशीन तिपहिया/चौपहियां कृषि उपकरण, 50 हजार अथवा इससे अधिक सीमा का किसान क्रेडिट कार्ड, आवेदन कर्ता के परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य गैर कृषि उद्यम में पंजीकृत हो, आवेदन कर्ता के परिवार का कोई सदस्य 15 हजार रुपये से अधिक कमाई रहा हो, परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता हो, या व्यवसाय का कर देता हो, ऐसे परिवार जिनके पास ढाई एकड़ या इससे अधिक सिंचित जमीन हो आदि हो। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रमिला, अरुण कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, नंदिनी, त्रिलोकी प्रजापति, दुर्गेश कुमार, हबीबुल्लाह, पारस, रामनाथ, रमेश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।