फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे थे चोर, ग्रामीणों ने बांधकर पीटा

Mon, 10 Jun 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा अमहवा में रविवार सुबह भोर में हैंडपंप पर पानी भर महिला का दो बाइक सवार युवक मंगलसूत्र छीनकर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। गांव के किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर घटनास्थल पहुंची और युवकों को छुड़ाकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सिसवा अमहवा गांव की महिला कमलावती रविवार को सुबह अपने घर में लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और पानी पीने लगे। महिला को अकेला देखकर उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने लगे। महिला ने शार मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों को रस्सी से बांधकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। महिला ने पुलिस को पत्र लिखकर दी है कि वह दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें