फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोटर चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
मोटर चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगिना पंचायत भवन से मोटर चोरी करते हुए चोर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर मोटर चोर पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जिगिना के ग्राम प्रधान रामनयन ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पंचायत भवन मे पानी सप्लाई के लिए मोटर लगा था। 16 अगस्त की रात एक चोर मोटर चुरा ले गया, जिसका सीसी फुटेज कैमरे में कैद हो गया। 21 अगस्त को ग्राम प्रधान को सूचना मिली की मोटर चोरी हो गई। सीसी फुटेज देखने के बाद मंगलवार को ग्राम प्रधान ने परसामलिक पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद का कहना कि मोटर चोरी की तहरीर मिली है, जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें