फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग, रोस्टर वार तैनात होंगे कर्मी

Mon, 26 May 2025 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सीमा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार को पत्र जारी कर बॉर्डर पर स्वास्थ्य कर्मियों की रोस्टर वार तैनात करने के निर्देश दिए हैं। नेपाल से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यदि किसी यात्री में खांसी, बुखार या अन्य लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया जाएगा ताकि संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बार्डर पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई जाएगी पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की व्यवस्था कर दी गई है। रोस्टर के अनुसार, तरुण तिवारी (लैब टेक्नीशियन) को सुबह 8 बजे से ड्यूटी सौंपी गई है। सुधीर कुमार सिंह (डार्क रूम सहायक) दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। इसके पश्चात सुधीर गुप्ता (लैब टेक्नीशियन) दोपहर 2 बजे से ड्यूटी निभाएंगे, जबकि रामजतन मौर्य (वार्ड ब्वॉय) रात्रि 8 बजे तक निगरानी रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें