फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉर्डर पर पहरा होगा सख्त, तस्करी रोकेगी टीम

Thu, 25 Jul 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बॉर्डर पार करके नेपाल खाद, बीज और कीटनाशक ले जाना अब आसान नहीं होगा। मुख्य मार्गों के अलावा अब पगडंडियों पर भी कृषि विभाग नजर रखेगा। जिले में निचलौल और नौतनवां ब्लाॅक के एडीओ कृषि को जिला कृषि अधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह अधिकारी विभागीय टीम और पुलिस दल के साथ मुख्य मार्ग ही नहीं पगडंडियों पर कांबिंग कर खाद, बीज और कीटनाशक की तस्करी रोकेंगे। इन वस्तुओं की तस्करी में कोई मिलता है तो सीधे केस दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा जो दुकानदार इसमें संलिप्त पाए जाएंगे, उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।
खरीफ के सीजन में नेपाल के मधेसी जिलों तक खाद, बीज और कीटनाशकों की सप्लाई हो रही है। इसे अमर उजाला ने समय- समय पर प्रकाशित भी किया। बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। अब कृषि विभाग इसपर अंकुश लगाने के लिए जुड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी की ओर से बॉर्डर पर नौतनवां और निचलौल में एडीओ सहित ब्लाॅक लेवल के कृषि कर्मियों को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। बाॅर्डर पार किसी भी हालत में भारतीय खाद, बीज और कीटनाशक न जाए इसके लिए कांबिंग के लिए निर्देश दिए हैं।
कर्मी पगडंडियों पर स्थानीय पुलिस बल के साथ नजर रखेंगे। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर भी बिना दुकान की रसीद दिखाए कोई वाहन से खाद, बीज, कीटनाशक ले जाता मिला तो सामान जब्त करने साथ ही वाहन चालक व सामान ले जाने वाले पर केस कराया जाएगा।

जिले से नेपाल में खाद, बीज, रसायन ले जाने पर अंकुश लगेगा। डीएम के निर्देश पर निचलौल व नौतनवा के एडीओ कृषि को जिम्मेदार बनाया गया है। दो दिन में सभी ब्लाॅकों में ऐसी टीम निगरानी के लिए रहेगी। इसमें पुलिस का भी सहयोग रहेगा। मैं खुद समय-समय पर निरीक्षण कर जायजा लेता रहूंगा।
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें