फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा ग्रामीण में कल पांच घंटे नहीं मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। विद्युत उपकेंद्र नौतनवा ग्रामीण पर पुराने एवं जर्जर पैनल को बदलने के दृष्टिगत सोमवार को करीब पांच घंटे तक ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नौतनवा ग्रामीण पर पुराने एवं जर्जर पैनल को बदलने का कार्य होना है। जिसके कारण सोमवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्रामीण उप केंद्र से निकलने वाले 11 केवी कोल्हुई एवं सोनौली फीडर की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले बिजली संबंधित सभी जरूरी कार्यों को निपटाकर विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें