फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएम श्री योजना में चमाचम होंगे 13 विद्यालय

Mon, 08 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों के सुंदरीकरण पर खर्च किए जाएंगे डेढ़ से दो करोड़ रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री श्री योजना में 13 विद्यालयों को चयनित किया गया है। इनमें विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी सुविधा दी जाएगी।
प्रधानमंत्री श्री योजना के लिए 200 से अधिक परिषदीय स्कूलों ने पोर्टल पर आवेदन किया था। योजना के तहत पुराने स्कूलों को उच्चीकृत करने, स्कूली ढाचे को आधुनिक व सुंदर बनाने, कक्षाओं को स्मार्ट बनाने व खेल सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य करना है। शासन की ओर से जिले के 13 विद्यालयों को योजना के तहत चयनित किया गया है। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण से पूर्व वहां पर किए जाने वाले कार्यों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद डेढ़ से दो करोड़ रुपये से निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इससे सीधे तौर पर 2,000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

..
इन 13 विद्यालयों में होंगे सुधारात्मक कार्य
योजना के तहत जिन 13 विद्यालयों में सुधारात्मक कार्य कराया जाना है उसमें बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़, धानी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घीवपीड़, घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खुशहालनगर, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लालपुर कल्याणपुर, सदर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनरा, मिठौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवां राजा, नौतनवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परसामलिक, सिसवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ढढ़ौली व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा बाजार, निचलौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहरौली, पनियरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुड़िला चौधरी, परतावल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उंटी खास व फरेंदा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठाकुर नगर का नाम है।
विज्ञापन

...
कोट
प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत 13 विद्यालयों का चयन हुआ है। चयनित स्कूलों में सुविधाओं की बहाली की दिशा में कार्य किया जाएगा।
आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें