फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंत्येष्टि स्थल पर विश्राम गृह व स्नान घर की भी होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के लोहिया नगर वार्ड स्थित नारायणी खेखड़ा घाट पर 1.90 करोड़ की लागत से सीढ़ी, अंत्येष्टि स्थल, विश्राम गृह, स्नान घर, शौचालय के साथ ही सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण होने के बाद लोगों को बारिश और तपती धूप में लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सिसवा नगर पालिका की अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने बताया कि आजाद नगर वार्ड के हजमीनिया घाट पर 42.66 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। नगर के लोहिया नगर वार्ड में स्थित नारायणी खेखड़ा घाट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। घाट पर सीढ़ी के अलावा शवदाह स्थल पर शेड, लोगों के बैठने के लिए बड़ा हॉल, 10 स्नान घर, 5 शौचालय, सड़क और मुख्य गेट बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें