फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हुआ पालन तो कहीं दिखी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं हुआ पालन, तो कहीं दिखी लापरवाही
विज्ञापन

महराजगंज। जिला प्रशासन व बैंक प्रबंधन भले ही आमजन से सामाजिक दूरी(सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करने के लिए अपील कर रहा है मगर सच यह है कि जिले की विभिन्न शाखाओं में कहीं इसका पालन हो रहा है तथा कहीं लापरवाही भी सामने आ रही है। रविवार की बंदी के बाद जिले में तमाम स्थानो पर सोमवार को बैंक खुला तो उस पर काफी भीड़ देखी गई। पुलिस के जिम्मेदार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया। जिन खाताधारकों के पास एटीएम कार्ड है वह तो एटीएम से निकासी कर अपना काम चला ले रहे हैं मगर जिन खाताधारकों को शाखा से निकासी करनी है वह शाखा के बाहर खड़े रह रहे हैं। कोरोना के संक्रमण से बचाव की वजह डेढ़ से दो मीटर पर रिमार्क लगाने व उसके मुताबिक लोगों को खड़ा करने का निर्देश जारी था, मगर इसका पालन कुछ बैंकों ने ही किया। स्टेट बैंक व यूनियन बैंक में रिमार्क के मुताबिक अथवा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए लोगों का काम किया गया जबकि इंडियन बैंक पर मेले जैसा माहौल नजर आया है। भीड़ के बीच सभी एक-दूसरे के पास- पास इस कदर खड़े रहे मानो कि उन्हें कोरोना के संक्रमण का कोई डर ही नहीं है। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैंकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सभी बैंकों के जिम्मेदार उसका पालन कराना सुनिश्चित कराएं। उनकी लापरवाही समाज पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें