फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कस्बे में हर रोज लगता जाम, बाईपास बनाने की मांग

Wed, 20 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। स्थानीय बाजार इन दिनों जाम की समस्या बढ़ गई है। सड़क सकरी होने के कारण जाम से तंग लक्ष्मीपुर कस्बा के दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो रहा है। कस्बावासी व आसपास के तमाम गांवों के लोगों ने बाईपास बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर की जनसंख्या करीब 10 हजार है। ब्लाॅक मुख्यालय होने के कारण तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थान मौजूद हैं। इसमें प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वनक्षेत्राधिकारी कार्यालय, एसडीओ कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, रेलवे सटेशन, इंटर कॉलेज है। बाजार में यहां सैकडों दुकानें एवं अन्य संस्थान स्थापित हैं।
ग्राम प्रधान सरदार तजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ब्लाॅक मुख्यालय एवं रेलवे सुविधा मौजूद होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। लक्ष्मीपुर बाजार में अतिक्रमण से आम जनता को काफी परेशान उठानी पड़ रही है। शासन को कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन निदान नहीं हो सका। बाजार का मुख्यमार्ग काफी सकरा होने के कारण रोजाना जाम की स्थिति रहती है। यदि दोनों तरफ से वाहन आ जाएं तो स्थिति और भयावह हो जाती है। बाजार से बाईपास बन जाता तो जाम से निजात मिल जाती।
विज्ञापन

राकेश पांडेय, अवधेश पाण्डेय, कन्हैया लाल मद्धेशिया ने कहा कि लक्ष्मीपुर बाजार से सैकड़ों वाहन आते-जाते हैं। रतनपुर ब्लाॅक मुख्यालय से होते हुए सड़क लक्ष्मीपुर से ही गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें